कटनी – एनएचएम के अन्तर्गत कार्यरत आशा , ऊषा और आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विभागीय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2005 से वे एनएचएम के अंतर्गत कार्य कर रही है। आशा , ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ता जिन्होंने कोविड 19 महामारी के इस दौर में भी अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर बिना किसी सुरक्षा संसाधन एवं सम्मानजनक पारिश्रमिक के ही स्वास्थ्य सेवा का उत्कृष्ट कार्य किया है।

जिसकी राज्य सरकार के द्वारा सदैव अनदेखी की गई जाती रही है और कार्य के अनुरूप की जा रही मागों का आज तक निराकरण नहीं किया गया है। आशा ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी 6 सूत्रीय मांगें रखी। जिसमें आशा , ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, तब तक आशा उषा कार्यकर्ताओं को 18000 व सहयोगिनी कार्यकर्ताओं को 24000 मानदेय निश्चित करने, महामारी आपदा में काम कर रहे अग्रिम योद्धा आशा , ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओं से महामारी आपदा से संबंधित कार्य कराने के समय तक उनके एवं परिवार के इलाज का खर्च सरकारी व प्रायवेट संस्थानों में शासन के द्वारा वहन किया जाये, अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह 10000 रुपये, सुरक्षा सामग्री, शासन द्वारा सम्मान पत्र एवं उनके परिवार जन को अनुकपा नियुक्ति प्रदान करने सहित अन्य मांग शामिल थीं। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थीं।
रिपोर्ट – ब्योरो चीफ राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़