थाना विश्वविद्यालय द्वारा फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव
दिनांक 07.04.25 को फरियादिया ने थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट किया कि मेरी और धैर्य खटीक की करीबन एक साल पहले दोस्ती हुई थी और हम दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे व एक दूसरे को पसंद करते थे धैर्य खटीक ने मुझसे बोला कि मैं तुमसे शादी करूँगा और अपन दोनों साथ में रहेंगे और करीबन 4-5 महीने पहले धैर्य खटीक ने मुझे घटनास्थल बुलाया फिर मैं वहाँ से मैं और धैर्य खटीक दोनों धैर्य खटीक के घर चले गये वहाँ पर धैर्य खटीक ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाये घटना की तारीख व समय मुझे याद नहीं है मैं शादी करने का बोलती तो मुझे आज कल की बोलकर टालता रहता था दिनांक 05.04.25 के रात्रि करीबन 2.00 बजे मैंने धैर्य खटीक से शादी करने की बोला तो मेरे से झगडने लगा और मेरे साथ मारपीट करने लगा और शादी करने से मना करने लगा और मुझे अपने घर से भगा दिया फिर मैं मेरी माँ के घर चली गई कल मेरा तबीयत खराब होने से मैं रिपोर्ट करने नहीं आई सो आज रिपोर्ट करती हूँ कार्यवाही की जावे। रिपोर्ट पर से अपराध क्र0 121/25 धारा 69, 115(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
यह कि वाद कायमी श्रीमान पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस महोदय एवं नगर पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी के निर्देशन में आरोपी धैर्य खटीक पुत्र सुनील खटीक उम्र 19 साल निवासी गली न. 02 नई बस्ती महलगांव को गिरफ्तार किया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम मेः- उनि शिखा डम्डौतिया, काउनि जगवीर जादौन , म.आर.शिवलता लोधी, ,आर मलखान सिंह की मुख्य भूमिका रही।