रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
अलवर। मालाखेड़ा ग्राम बड़ेर में विद्युत विभाग की बहुत सारी कमियों के साथ पकड़े गए कनेक्शन किसके नाम है, बिल जोड़ा किसके नाम, लेकिन विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी ”अंधेरी नगरी चौपट राजा” हैं। बड़ेर में एक कनेक्शन की बहुत चर्चा चल रही है, हरिकिशन पुत्र कन्हैयालाल जो कि जाति का मालाखेड़ा विद्युत विभाग को पता नहीं मालाखेड़ा विद्युत विभाग के कर्मचारी मिली भक्ति करके किसी दूसरे के बिल जोड़ देते हैं, सहायक अभियंता तनिक कुमार जयपुर डिस्कॉम मालाखेड़ा इस मामले पर छोटे कर्मचारियों की बात पर विश्वास कर रहे हैं ना कि स्वयं जांच कर रहे हैं और एक गरीब परिवार विश्राम गुर्जर को प्रताड़ित किया जा रहा है। मालाखेड़ा विद्युत विभाग के कर्मचारी श्री राम प्रजापत (टी.एस) एवं लाइनमैन रामफूल इस केस में अहम भूमिका निभा रहे हैं क्योंकि किसी अन्य व्यक्ति से मिले मिली भक्त होने के कारण सहायक अभियंता तनिक कुमार को गलत सूचना देकर विश्राम गुर्जर को अवैध नोटिस भिजवाए जा रहे हैं। पुलिस थाना मालाखेड़ा की ताबिश के रिपोर्ट के अनुसार हरिकिशन गुर्जर पुत्र कन्हैया गुर्जर बीपीएल में 2002 के बाद नहीं है। लेकिन मालाखेड़ा विद्युत विभाग में हरिकिशन पुत्र कन्हैयालाल के नाम फीडर है।