लोकेशन गरियाबंद जिला, सुनील यादव
3 बड़े नक्सली द्वारा ऑटोमैटिक हथियार सहित आत्मसमर्पण किया गया।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 2 महिला तथा 1 पुरुष नक्सली शामिल हैं। जिनमे गरियाबंद अंतर्गत सक्रिय माओवादी संगठन एसडीके एरिया कमेटी का डिप्टी कमांडर दिलीप उर्फ संतु 5 लाख इनामी नक्सली ने एटोमेटिक हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया।
वहीं महिला नक्सलियों में गरियाबंद एसडीके एरिया कमेटी एसीएम – मंजुला उर्फ लखमी जो की 5 लाख इनामी नक्सली तथा बरगढ़ एरिया कमेटी सदस्य– सुनीता उर्फ जुनकी 5 लाख इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है।
दिलीप उर्फ संतु 2012 में इसे नक्सली संगठन में भर्ती कराया गया था। वहीं मंजुला उर्फ लखमी 2016 में नक्सली संगठन में भर्ती कराया गया था और सुनीता उर्फ जुनकी नक्सली संगठन में भर्ती कराया गया था।
गरियाबंद जिले लगातार नक्सल कार्यवाही देखने को मिली है, जिसमे 19 से 21 जनवरी तक चले नक्सल मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को मार गिराने और बड़ी संख्या में हथियार बरामद करने में एसटीएफ, सीआरपीएफ सहित संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की थी, इस बड़े मुठभेड़ के बाद नक्सलियों में परिवर्तन भी देखने को मिला है,
लगातार बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, पखांजूर जैसे छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने में नक्सलियों को मार गिराने सहित बड़े पैमाने पर हथियार बरामद करने में लगातार सफलता हासिल किया गया है।
इसी कड़ी में आज गरियाबंद जिले में छत्तीसगढ़ के विवेकानंद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के साथ अम्लेश्वर कुमार मिश्रा आईजी रायपुर रेंज एवम् वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पांच–पांच लाख के इनामी 3 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया ।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि शासन द्वारा चलाए जा रहे आत्मसमर्पण–पुनर्वास योजना एवं अपने आत्मसमर्पित साथियों के खुशहाल जीवन से प्रभावित होकर दिलीप, मंजुला और सुनीता ने आत्मसमर्पण किया है।
विजुअल 3
बाइट : विवेकानंद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक