खबर सहारनपुर के नानौता थाने से
सहारनपुर के गाव आभा में फंदे से लटका मिला युवक का शवः आम के बाग में मिली डेडबॉडी, ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी..
सहारनपुर के गांव आभा स्थित एक ईंट भट्ठे के पास सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला थाना नानौता का है। नानौता के गांव आभा में सुबह कुछ ग्रामीण टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने ईंट भट्ठे के पास एक बाग में पेड़ से लटके व्यक्ति का शव देखा। यह खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई, और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए.. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नानौता थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में शव करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का लग रहा है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़