नौगांव-नौगांव जनपद पंचायत कार्यालय में बन रही 9 दुकानो का मामला अब तूल पकड़ने लगा है बतादे की नगर पालिका क्षेत्र में दुकान निर्माण की एजेंसी ग्राम पंचायत को दिया गया है।

जिसको लेकर न नौगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण आशु मिश्रा और लुगासी भाजपा मंडल महेंद्र कुमार अहिरवार ने नौगांव एसडीएम से लिखित में शिकायत दर्ज कराइ जिसके बाद दिनांक 17 जून को स्थगन आदेश जारी किया जिसमे 22 जून को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया था लेकिन 18 जून को एसडीएम के स्थगन आदेश के बाद भी ठेकेदार और जनपद पंचायत सी ई ओ अंजना नागर की मिलीभगत के चलते निर्माण कार्य जारी रखा गया जिसको 3 घंटे बाद बंद कराया गया।लेकिन कही न कही एसडीएम के आदेश को ठेकेदार और सीईओ के द्वारा मजाक जरूर बनाया गया ।
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर