कटनी= बरही नगर थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी संदीप आयाची ने बताया कि बरही नगर के बिचपुरा निवासी रामलाल कोल पत्नी केश कली निवासी हदरहटा दोनों कई सालों से अलग रह रहे थे। रामलाल पत्नी को कई बार साथ रहने को कहा लेकिन वह रहने को मंजूर नहीं हुई। पत्नी से परेशान होकर पति रामलाल ने दूसरी शादी करने का मन बना लिया और जैसे ही वह दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था तभी लड़की के परिजनों को मामले की जानकारी लग गई लड़की के परिजन मामले की शिकायत बरही थाना लेकर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाइश के बाद दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।बजूसके बाद थाना प्रभारी संदीप अयाची उप निरीक्षक मीनाक्षी पन्द्रे एवं थाना स्टाफ की उपस्थिति में रामलाल कोल और उसकी पत्नी केश कली का थाना परिसर में जयमाला हुआ जिसके बाद ढोल नगाड़ा बैंड बाजा के साथ पुलिस की उपस्थिति में दूल्हा दुल्हन की बरात निकाली गई जिसके पश्चात मंदिर में मंत्र उच्चार के बाद दूल्हा दुल्हन की शादी संपन्न हुई। इस दौरान थाना प्रभारी संदीप अयाची ने दुल्हन को 5 सौ रुपए नगद और पांच बर्तन भेंट के रूप में दिए ।
रिपोर्ट = ब्योरो चीफ राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़