सहारनपुर में दिल्ली रोड पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक को इसका पता नहीं चला और वह ट्रक चलाता रहा राहगीरों ने जब जलते हुए ट्रक को देखा तो शोर मचाया और कुछ बाइक सवारों ने पीछा कर ट्रक चालक को बताया। चालक ने तुरंत ट्रक को साइड में खड़ा किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
सहारनपुर में दिल्ली रोड पर एक ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़