समर्थन मूल्य पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च
दतिया 16 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री संदीप कुमार माकिन के निर्देशानुसार रबी उर्पाजन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ के उर्पाजन के लिए कृषक पंजीयन कार्य हेतु शासन द्वारा निर्धारित तिथि 31 मार्च 2025 तक की गई है। किसानों द्वारा नियत स्थानों एवं तिथियों में पंजीयन अवश्य कराएं।
पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था अंतर्गत 50 रूपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जावे। उक्त संबध में जिले के किसान भाईयों से अपील है कि किसान भाई समर्थन मूल्य पर गेहॅू विक्रय करना चाहते है तो वह अपना पंजीयन निर्धारित तिथि में अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे पर उपस्थित होकर करा सकते है अथवा स्वयं एमपी किसान एप के माध्यम से कर सकते है। जो किसान भाई पंजीयन नहीं करवाएंगे तो वह अपनी उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं कर सकते है।
क्रमांक 76/2025
——–0000——
समर्थन मूल्य पर चना व सरसों उपार्जन की पंजीयन होंगे आज तक
दतिया 16 मार्च 2025/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास दतिया श्री राजीव वशिष्ठ ने बताया है कि समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिये चना, सरसों मसूर के उत्पादक किसानों का पंजीयन भी किया जा रहा है। किसान भाई अब 17 मार्च तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। शासन ने किसानों के हित को देखते हुए समर्थन मूल्य पर पंजीयन की तिथि 10 मार्च से बढ़ाकर 17 मार्च कर दी है पंजीयन से शेष रहे किसान अपना पंजीयन अविलंब कराएं और लाभ कमाएं, जिले में पंजीयन का काम जिले के 50 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां एवं एमपी किसान एप पर निःशुल्क कराया जा सकता है। समर्थन मूल्य पर चना व सरसों उर्पाजन की पंजीयन की 17 मार्च 2025 तक अंतिम तिथि है।
किसान भाई इसके अलावा एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं सायबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री वशिष्ठ ने बताया कि राज्य शासन द्वारा चने का समर्थन मूल्य 5 हजार 650 रुपये प्रति क्विंटल व सरसों का समर्थन मूल्य 5 हजार 950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसान भाईयों से समर्थन मूल्य का लाभ उठाने के लिये अपना पंजीयन कराने की अपील की गई है। पंजीयन इसलिये भी जरूरी है कि मंडी के भाव गिरने पर किसान भाई तभी समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेच पायेंगे यदि उन्होंने पहले से ही अपना पंजीयन कराया होगा.
क्रमांक 77/2025
——–0000——
17 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों की विधुत सप्लाई बंद रहेगी
दतिया 16 मार्च 2025/ 33/11 केव्ही आवश्यक मेन्टीनेन्स एवं एमडीपी कंपनी प्रोजेक्ट का का कार्य होने के कारण उक्त फीडर की विधुत सप्लाई बंद रहेगी।
33 केव्ही नयाखेड़ा फीडर की से निलकने वाली सभी 11 केव्ही नयाखेडा, बसई सबस्टेशन फीडर की विद्युत सप्लाई दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक बंद रहेगी। 11 केव्ही सिटी 1 फीडर के अंतर्गत हरदौल मोहल्ला, गुप्ता मेडीकल, तलैया मोहल्ला, भटियारा मोहल्ला, पटवा तिराहा, किला चौक, छोटा बाजार, दारूगर की पुलिया, धमतालपुरा, बिहारीजी रोड, भार्गव भवन, गुगौरिया धर्मशाला, तिगैलिया (छोटी), कुंजनपुरा, राब बाग, मुढियन का कुआ संबधित क्षेत्र की दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेंगी।
इसीप्रकार 11 केव्ही सिंधवारी आबादी फीडर, 11 केव्ही चिरूला अबादी फीडर, 11 केव्ही कामद आवादी फीडर, 11 केव्ही सरसई अवादी फीडर, 11 केव्ही सिलोरी अबादी फीडर, 11 केव्ही बरगांय अबादी फीडर, 11 केव्ही घूघसी अवादी फीडर, 11 केव्ही बडोनी अवादी फीडर, 11 केव्ही ठाकुरपुरा अवादी फीडर, 11 केव्ही बरधुआ अवादी फीडर, 11 केव्ही हतलई अवादी फीडर, 11 केव्ही बगेदरी अवादी फीडर से संबधित क्षेत्र की विद्युत शामिल है। सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। विधुत सप्लाई का समय आवश्यकतानुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव सीनियर जर्नलिस्ट