रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव
दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के करमडाढ़ गाँव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का शव मिलने का मामला प्रकाश में आया हैं। अधेड़ की शिनाख्त सीताराम पुत्र रामलाल उम्र करीब 55 वर्ष निवासी करमडाढ़ के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद शव को पीएम हेतु भेज दिया।
बताया जाता हैं कि मृतक सीताराम मानसिक रूप से विक्षिप्त था , वह भोर में घर निकला था कि घर से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। आशंका जतायी जा रही हैं कि रेलवे ट्रैक पार करते समय अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह