रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव सीनियर जर्नलिस्ट
आगामी त्यौहारो को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए हेतु बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनांक 21.03.2025 को पुलिस लाईन दतिया में पुलिस अधीक्षक दतिया की उपस्थिति में जनरल परेड का आयोजन किया गया एवं परेड पश्चात बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
👉 बलवा ड्रिल अभ्यास में सम्पूर्ण पुलिस बल की प्रभारी श्रीमती प्रियंका मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) दतिया एवं सहायतार्थ रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी एवं निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली थे। प्रभारी अधिकारी द्वारा निम्नानुसार पर्टियों का गठन कर आवश्यतानुसार समझाईश दी गई।
👉 पार्टियां एवं उनके प्रभारी
1. अनुगैस पार्टी प्रभारी सूबेदार नीलिमा गुर्जर
2. केन पार्टी प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र दुबे
3. लाठी पार्टी प्रभारी निरीक्षक कमल गोयल
4. रायफल पार्टी प्रभारी सूबेदार होतम सिंह
5. रिजर्व पार्टी प्रभारी निरीक्षक रमेश शाक्य रहें। प्रत्येक पार्टी में आवश्यकतानुसार बल भी उपलब्ध कराया गया। उपरोक्त पार्टियों के अतिरिक्त शेष बचे हुये पुलिस बल द्वारा उनि. रिपुदमन सिंह थाना प्रभारी पण्डोखर के नेतृत्व में बलवाईयों की भूमिका निभायी गई।
👉 बलवा ड्रिल अभ्यास के कम में सर्वप्रथम पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर अवैध मंडली (बलवाईयों) के एकत्रित होने की सूचना प्राप्त होने पर मजिस्ट्रेट की भूमिका में रहीं निरीक्षक श्रीमती मोनिका मिश्रा महिला थाना प्रभारी द्वारा अवैध मंडली का नेतृत्व कर रहे लीडर से चर्चा की गई एवं उनकी मांगें सुनी गई जो अनुचित होने पर मंडली को अवैध घोषित कर तितर-बितर होने के लिए मजिस्ट्रेट द्वारा 03 बार चेतावनी दी गई जिसे न मानने पर पुलिस बल प्रभारी द्वारा हल्के बल की उपयोग करने की अनुमति मजिस्ट्रेट से ली गई।
👉 जिसमें सर्वप्रथम अनुगैस के गोले छोडे गये तत्पश्चात हल्के बल का प्रयोग किया गया जिसमें केन एवं लाठी पार्टी द्वारा कार्यवाही की गई। इसके बाद भी बलवाईयों के तितर-बित्तर न होकर और उग्र होने पर बलवा नियंत्रण किए जाने के उद्देश्य से बल प्रभारी द्वारा मजिस्ट्रेट से गोली चालन की कार्यवाही की लिखित अनुमति प्राप्त कर गोली चालन की कार्यवाही कराई गई। तत्पश्चात बलवा नियंत्रण होने पर घायलों को एम्बूलेंस के माध्यम से ले जाया गया एवं रिजर्व पार्टी द्वारा एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गई।
👉 सम्पूर्ण कार्यवाही पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) दतिया द्वारा पुलिस अधीक्षक दत्तिया को बलवा नियंत्रण की रिपोर्ट दी गई।
👉 बलवा ड्रिल पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के थाना प्रभारियों को पृथक से भी टियर गैस, सैल ग्रेनेड चलाने का अभ्यास कराया गया जिसमें बलवा ड्रिल में उपस्थित थाना प्रभारी सम्मिलित हुये तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानों के शासकीय वाहनों में रखी बलवा ड्रिल सामग्री को चेक किया गया एवं निर्देशित किया गया कि भविष्य में वाहनों में हमेशा बलवा ड्रिल सामग्री रखी जाये।
👉 अंत में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बलवा ड्रिल समाप्ति उपरांत सम्पूर्ण बल की डी-ब्रीफिंग की गयी जिसमें ड्रिल के दौरान पाई गई कमियों के बारे में बताया गया एवं उनमे सुधार करने की समझाईश / निर्देश दिये गये।
👉 *बलवा ड्रिल का मुख्य उद्देश्य*– कानून व्यवस्था को बनाये रखना, पुलिस बल को प्रशिक्षित करना, आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रखना, सामग्री और उपकरणों का अभ्यास करना पुलिस के विभिन्न इकाइँयों से सामंजस्य व समन्बय बनाना साथ ही पुलिस की प्रतिक्रिया में सुधार लाना है।
परेड एवं वलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान– अति. पुलिस अधीक्षक दतिया सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी दतिया श्रीमती प्रियंका मिश्रा, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, *निरीक्षक* धीरेंद्र मिश्रा, वैभव गुप्ता, विनीत तिवारी, मोनिका मिश्रा,धवल सिंह चौहान, उपेंद्र दुबे, गौरव शर्मा, महेंद्र सिंह, रमेश शाक्य, केहरि सिंह, कोमल परिहार, *सूबेदार* अजय वर्मा, होतम सिंह, नीलिमा गुर्जर, *उप निरीक्षक* नरेंद्र शर्मा, नितिन भार्गव, अरविंद सिंह भदौरिया, अंशुल अरोरा,अमर सिंह गुर्जर, अनफासुल हसन, श्रद्धाराजा चौहान, सविता शर्मा, साधना शर्मा अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।