बांदा जनपद के बबेरू कस्बे के ओरन रोड स्थित कंचन मैरिज हाल में आज समाजवादी पार्टी से क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बबेरू,बांदा नरैनी तिंदवारी चित्रकूट क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं के द्वारा होली मिलन समारोह पर पहुंचकर पुष्पों से होली खेल कर गले मिलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दिया है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पर राजतिलक धारी इंटरनेशनल ग्रुप कानपुर, के द्वारा कई प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की गई। जिसमें शंकर,पार्वती, राधा कृष्ण, बाहुबली हनुमान ,गणेश जी, और शंकर जी की बारात की झांकियां प्रस्तुत की गई। जिसमें शंकर जी के बारात में कोबरा अजगर कई प्रकार के सर्प भी शंकर जी की बारात में मौजूद रहे। इस मौके पर आए हुए होली मिलन समारोह पर विधायक विशंभर सिंह यादव के द्वारा फूलों से वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दिया है। इस मौके पर बांदा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, चित्रकूट से शिव शंकर यादव, ओम नारायण विदित, आमिर खान मनी ,वरुण यादव, अखिलेश पाल, सुमन दिवाकर, सामवेद यादव, एजाज खान उदय बाबा, शरद यादव, ज्ञान सिंह, देवराज यादव ,छेदीलाल गुप्ता, पुत्तम सिंह, सहित हजारों की संख्या में लोग होली मिलन समारोह पर शामिल हुए।
बांदा से संवाददाता- विनय सिंह की रिपोर्ट