बिहारीगड सहारनपुर
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी थाना बिहारीगड मे नही रूक पा रही है गौंकशी की घटनाएं पुलिस तंत्र हो रहा फेल
गौंकशो के होंशले बुंलद जो माँ डाट काली के स्थान को भी नही बख्शा और मन्दिर से कुछ दुरी पर ही दे डाला गौंकशी की घटना को अंजाम पुलिस के लिए खुला चैलेंज
मोहण्ड़ के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश, पुलिस मौके पर
बिहारीगढ़: रविवार सुबह मोहण्ड के जंगल में गोवंश के कटे हुए अवशेष मिलने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। गोरक्षा दल प्रमुख सोना पंडित टीम सहित मौके पर पहुंचे और बिहारीगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक को सिद्ध पीठ मां डाट काली मंदिर के निकट जंगल में गौवंश की हत्या होने की जानकारी दी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सूचना दी तो थाना पुलिस में हड़कंप मच गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने की बात कही। वहीं बिहारीगड पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबवा दिया है बताया जा रहा है कि जंगल में आवारा कुत्ते कटे हुए गोवंश के अवशेषों को नौंच रहे हैं।वहीं पथ्रो पर भी खून बिखरा हुआ पडा था जो पुलिस के लिए गोंकशो की खुली चुनौती नजर आ रही है बजरंग दल सहित गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं में जनपद सहारनपुर में बढ़ती गोवंश की घटनाओं को लेकर भारी आक्रोश पनप रहा हैं।वहीं गौंरक्षा प्रमुख सोना पंडित ने बिहारीगड पुलिस को जल्द खुलासे की माँग करते हुए दो दिन का टाईम दिया है दो दिन मे अगर खुलासा नही हो पाता तो फिर आगे की रणनीति बनाकर कार्य किया जायेगा
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़