इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
बरघाट थानान्तर्गत ग्राम नंदोरा मे पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार कुल्हाड़ी से हत्या करने का मामला सामने आया है घटना बीती रात्री 10 से 11 बजे की बताई जा रही है मृतक का नाम ईश्वरी बाहेश्वर पिता ढोडूलाल उम्र लगभग 55 वर्ष है तथा जिसकी हत्या की गई उसी का भाई बन्नेलाल बाहेश्वर को घायल अवस्था मे सिवनी रिफर किया गया है जहा उसका उपचार जारी है।घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणो के बताएं अनुसार यह जघन्य हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है हालाकि घटना स्थल पर मौजूद थाना प्रभारी की टीम द्वारा हर पहलू की जांच की जा रही है घटना मे बुरी तरह घायल बन्नेलाल बाहेश्वर के कथन के आधार पर बरघाट पुलिस के द्वारा राजकुमार ठाकरे पवन ठाकरे तथा इन्ही के चचेरे भाई संतोष ठाकरे को रात्री मे ही पुलिस द्वारा गिरप्तार भी कर लिया गया है किन्तु पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्देह के आधार पर तीनो व्यक्तियो को उठाया गया है।उल्लेखनीय है की मृतक ईश्वरी बाहेश्वर तथा घायल बन्नेलाल नंदोरा ग्राम पंचायत मे निर्माणाधीन पुलिया मे चौकीदार के रूप मे विगत 15से20 दिनो से काम कर रहे है थे तथा दिन मे पुलिया निर्माण के समय मजदूर के रूप मे भी कार्य करते चले आ रहे थे तथा रात्री मे दोनो भाई चौकीदार के रूप मे निर्माणाधीन पुलिया के समीप ही विश्राम भी करते थे घटना के सम्बध्द मे घायल बन्नेलाल द्वारा बताया गया की यह घटना रात्री 11 बजे की है जब दोनो भाई खाट मे ही सो रहे थे तभी एक साथ कुल्हाड़ी से हमला किया गया जिसमे भाई ईश्वरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा उस पर भी प्राण घातक हमला किया गया तथा मुझे भी मरा हुआ समझकर हमलावर घटना स्थल से फरार हो गये हालाकि बन्नेलाल के बतायेनुसार पुलिस के द्वारा जिन्हे रात्री मे गिरप्तार किया गया है उन्ही के नाम सामने आऐ है बन्नेलाल ने यह भी बताया की निर्माणाधीन पुलिया मे चौकीदार के रूप मे हमे ठेकेदार द्वारा रखा गया था और वर्तमान मे पुलिया निर्माण का कार्य भी जारी है एवं पुलिया निर्माण के समीप ही घटना को अंजाम दिया गया है