महावीर सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव में छात्रों के प्रस्तुति ने किया मनमुग्ध
दुद्धी सोनभद्र। विद्या भारती से संबद्ध भाऊराव देवरस शिक्षा समिति द्वारा कस्बे के वार्ड एक में संचालित महावीर सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव/विज्ञान प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम सायं 6 बजे विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, सरस्वती अभिनय गीत, देवी गीत, एकांकी – धरती माँ की पुकार, नाटक- नारी शक्ति, लोकगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राष्ट्रगीतों की आकर्षक व सुन्दर मन मुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति प्रस्तुत की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य रामसकल रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती व माता भारती एवं भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ॰ जगदीश चन्द्र बसु के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं दीप ज्योति परम ज्योति वंदना श्लोक से की गई ।कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने छात्रों की “छोटा बच्चा जान कर न कोई हमको आंख दिखाना रेसी” की शानदार प्रस्तुति ने खूब वाह वाही लूटी।इसके बाद विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्रों द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत एवं नृत्य नाट्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
इससे पूर्व विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि एवं प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य का स्वागत किया और उन्हें तिलक लगाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।साथ ही समारोह अध्यक्ष व भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन तिलक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि, स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक अमरनाथ जायसवाल ,भाऊराव देवरस शिक्षा समिति मनोज कुमार मिश्र ,जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष पंकज जायसवाल,पूर्व प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी , बाल कृष्णा जायसवाल ,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मल्देवा व अपनादल एस पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल , राकेश आजाद व अन्य अतिथियों का तिलक व बैच लगाकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में निहित शक्तियों का सर्वांगीण विकास करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सहगामी गतिविधियों का आयोजन जरूरी है।कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षाप्रद व सांस्कृतिक नाट्य प्रस्तुतियों के अनूठे संगम से समां बांध दिया।विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा अष्टम के छात्र उज्ज्वल ने चंद्रयान2 मिशन पर उपस्थित अतिथियों को विस्तृत जानकारी दी ।इसके अलावा षष्ठम के छात्र रौनक,कक्षा चतुर्थ की छात्रा त्रिशा ,सृष्टि कुमारी चांदनी आदि छात्रों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों वनस्पति पर्यावरण सृष्टि रचनाएं योग ट्रैफिक संकेतों भौगोलिक घटनाओं आदि से अतिथियों को अवगत कराया और विस्तृत जानकारी दी।
इसके बाद एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत एवं नृत्य नाट्य की मनमोहक प्रस्तुति नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा दी गई जिसे देख दर्शक मन मुग्ध हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने किया । कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह