ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे!
भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस प्रशासन नदारद चौकी सराय, शहीद गंज, और जामा मस्जिद इलाके में नहीं दिखे पुलिस कर्मी
रमज़ान के आखिरी दिनों में शहर के बाज़ारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। लोग नए कपड़े, जूते, सेवइयां, इत्र और अन्य सामान खरीदने में व्यस्त हैं। लेकिन इन व्यस्ततम बाजारों में सुरक्षा के इंतजाम नदारत
त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी होती है। लेकिन प्रशासन की सुस्ती से असामाजिक तत्वों को खुला मौका मिल सकता है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि— “हर साल ईद से पहले और खासतौर पर चांद रात को पुलिस का इंतजाम किया जाता था, लेकिन इस बार कोई सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा। अगर कोई झगड़ा या अप्रिय घटना हो जाए, तो जिम्मेदारी कौन लेगा?”
क्या आदेशों का पालन नहीं कर रही पुलिस?
जिला प्रशासन की ओर से त्योहारों के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।भीड़भाड़ वाले बाजारों में कोई गश्त नहीं चौकी के दरवाजे बन्द दिखे स्थानीय लोग खुद कर रहे सुरक्षा व्यवस्था की मांग
क्या अब भी जागेगा प्रशासन?
यदि जल्द ही पुलिस बल की तैनाती और गश्त नहीं बढ़ाई गई, तो कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। प्रशासन को इस मामले पर तुरंत ध्यान देना होगा ताकि ईद की खुशियां किसी अनहोनी की भेंट न चढ़ जाएं।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़