पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में गन्ना विभाग के अन्तर्गत सिंगल एवं वड चिप के माध्यम से नर्सरी उत्पादन से सम्बन्धित महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि इस योजना के अन्तर्गत अभी 64 समूह कार्यरत है, इनकी संख्या में वृद्वि की जाये और प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचाया जाये जहां गन्ना उत्पादन का कार्य किया जाता है।कार्यक्रम के दौरान राधे राधे स्वयं सहायता समूह सहित कई समूह की महिलाओं द्वारा योजना से प्राप्त हो रहे लाभ व कार्य के अनुभव के बारे में जानकारी दी गई।आम्रपाली सहित 10 महिला स्वयं सहायता समूहों को मास्क, सेनेटाइजर, सेनेटरी, पैड, वेंडिंग बनाने की मशीन प्रदान करते हुये प्रोत्साहित किया गया।

आयोजित कार्यशाला के दौरान ज्वाइंड मजिस्टेªट नूपुर गोयल, जिला गन्ना अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार मिश्रा, एलएचशुगर फैक्ट्री के अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र सिंह, जीएम श्री के0वी0शर्मा, एससीडीआई श्री रामभद्र दिवेद्वी, वैज्ञानिक डाॅ शैलेन्द्र ढाका, वैज्ञानिक डाॅ0 रीना सेठी सहित अन्य उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर (इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत)