चित्रकूट जनपद के पहाड़ी ब्लाक के नांदी गांव के कंपोजिट स्कूल में इन दिनों असामाजिक तत्वों का जमावड़ा दोपहर से लेकर शाम तक बना रहता है स्कूल के प्रबंधक समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया की कम अपोजिट स्कूल में प्राथमिक पाठशाला बालक माध्यमिक विद्यालय कन्या माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी यह सभी एक ही कैंपस में बने हुए हैं इस समय स्कूलों में अवकाश चल रहा है जिससे स्कूल बंद रहता है स्कूल बंद होने की वजह से गांव के युवाओं ने स्कूल को ताश खेलने एवं गांजा पीने का अड्डा बना लिया है प्रबंधक समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा बताया गया कि 23 जून को मैं स्कूल के पास से गुजर रहा था तो स्कूल के अंदर हलचल सुनाई दी जब स्कूल के अंदर मैं पहुंचा तो देखा कि युवाओं के द्वारा जुआ खेला जा रहा है अध्यक्ष के द्वारा युवाओं को यह समझाइश देकर हटा दिया गया यह है विद्या का मंदिर है यहां जुआ खेलना दारु पीना और गांजा पीना अच्छा नहीं है यह शिक्षा का मंदिर है आप लोग स्कूल के अंदर दोबारा ऐसे अनुचित कार्य करते हुए दिखाई नहीं दोगे लेकिन यह लोग पहले तो सब चले गए लेकिन जब पुनः मैं शाम 4:00 बजे वापस आया तो देखा कि सभी लोग स्कूल के अंदर ही बैठकर जुआ खेल रहे मेरे द्वारा प्रधानाध्यापक इंद्रजीत सिंह से फोन से संपर्क करने की कोशिश भी की गई लेकिन फोन कवरेज एरिया के बाहर होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का कहना है कि यह लोग दिनभर यही ताश खेलते रहते हैं और मना करने पर भी नहीं मानते और अगर गेट बंद हुआ तो बाउंड्री फांद कर आना-जाना करते हैं संजय मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह लोग स्कूल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाते हैं संजय मिश्रा ने प्रशासन से मांग की है कि असामाजिक तत्वों के ऊपर अंकुश लगाया जाए क्योंकि स्कूलों में दारू गांजा और ताश खेलना शिक्षा के मंदिर को कलंकित करना है।
संजय मिश्रा ब्यूरो रिपोर्टर चित्रकूट उत्तर प्रदेश