प्राप्त जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेर्राव गांव का है। जहां सोमवार को समय करीब 4:00 बजे बाइक सवार रज्जू सेन पुत्र बडडा प्रसाद उम्र 25 वर्ष व गोपी सेन पुत्र केशव प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी दोनों इटर्रा यह दोनों बाइक में सवार होकर निमंत्रण करने के लिए कहीं जा रहे थे। तभी बेर्राव गांव के पास तेज रफ्तार बाइक होने की वजह से पहले भैंस टकराने के बाद वही सामने से आ रहे दूसरा बाइक सवार सूरजभान पुत्र भूपत सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी सतन्याव से टकरा गए, जिसमें दोनों बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद रज्जू सेन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं सूरजभान व गोपी सेन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया गया है।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट