गुना, 30 मार्च: जिला गुना के करमदी गाँव में संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में एकदिवसीय सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। यह सत्संग एलसीडी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया।
संत रामपाल जी महाराज ने वेद, पुराण, गीता, बाइबल तथा कुरान जैसे पवित्र ग्रंथों के प्रमाणों के साथ समझाया कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश से भी ऊपर एक पूर्ण परमेश्वर हैं – स्वयं कबीर साहेब। उन्होंने गीता अध्याय 18 श्लोक 64 का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्ण मोक्ष प्राप्ति के लिए उस परमेश्वर की शरण में जाना आवश्यक है।
सत्संग के दौरान कई अनुयायियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने संत जी से नाम दीक्षा लेने के बाद अपने जीवन में हुए अद्भुत परिवर्तन और चमत्कारों के बारे में बताया। इनमें कैंसर जैसी असाध्य बीमारी से मुक्ति, कपड़ों की लंबाई बढ़ना, और मृत बालक का पुनः जीवित हो जाना जैसे चमत्कार शामिल थे। संत जी ने समझाया कि शास्त्रानुसार भक्ति करने से जीवन में चमत्कारिक लाभ होते हैं और सच्चे संत की शरण में आने से ही सभी समस्याओं का समाधान संभव है।
पूर्ण परमात्मा व सच्ची भक्ति की अधिक जानकारी के लिए प्रतिदिन शाम 07:30 से 08:30 बजे तक साधना टीवी चैनल पर सत्संग अवश्य देखें।
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट