सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों यूबको को पकड़कर की पूछताछ ।
नौगांव। नगर के बस स्टैण्ड पर लापता हुए युवक के गुमसुदगी के पोस्टर लगे हुए थे पोस्टर में गुमसुदा युवक की पूरी जानकारी के साथ चार मोबाइल नंबर भी दिये गये थे। जिससे युवक की पहचान कर मोबाइल नम्बरो के माध्यम से गुमसुदा युवक के परिजनों को सूचना मिल सके रविवार की दोपहर शराब के नशे में धुत दो युवकों ने गुमशदा युवक के लगे पोस्टर में लिखी जानकारी और मोबाइल नंबर पर फोन लगाकर फिरौती की मांग कर डाली।

मिली जानकारी के अनुसार विशाल वर्मा उम्र 19 वर्ष 22 जून को छतरपुर से लापता हो गया था जिसकी तलाश कर परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी और उसके बारे में जानकारी देने वालों के लिये चार मोबाइल नंबर लिखकर पंपलेट के माध्यम सार्वजनिक जगह पर चस्पा किये गए थे पम्पलेट में दर्ज किए गए एक नंबर पर फोन गया और रूपयो की मांग कर लापता युवक को वापिस करने की बात कही गयी इसकी जानकारी जैसे ही थाना प्रभारी संजय बेदिया को लगी वैसे ही तत्यपरता से पुलिस बल के साथ वह बस स्टैण्ड पहुंचे। जहा से शराब के नशे में धुत दोनों युवकों को पकड़ा गया बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे मेंं धुत थे और परेशान करने के लिये लापता युवक के परिजनों को फोन लगा रहे थे। हालांकि पुलिस के द्वारा फोन लगाने वाले दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
इनका कहना –
बस स्टैण्ड पर दो युवकों ने लापता युुवक के परिजनों को फोन लगा दिया था दोनों शराब के नशे में धुत थे पूछताछ की जा रही है।
संजय बेदिया थाना प्रभारी नौगांव
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर