ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कलेक्टर एवं एसपी द्वारा विभिन्न ग्रामों में जाकर कंटेनमेंट और आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया

```

कलेक्टर एवं एसपी द्वारा विभिन्न ग्रामों में जाकर कंटेनमेंट और आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया । 

उज्जैन में शनिवार को कलेक्टर श्री आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने विभिन्न ग्रामों में पहुंच कर वहां कंटेनमेंट क्षेत्र और आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया । इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अंकित अस्थाना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे ।

कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित निर्देश दिए गए-

* ग्राम तालोद में आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया सर्वे दल से पूछा कि कितने राउंड हो गए हैं. बताया गया कि चौथा राउंड चल रहा है । ग्रामीण अब सर्वे में सहयोग कर रहे हैं।

* होम क्वॉरेंटाइन मरीजों से उनका हालचाल पूछा गया कुछ दिनों तक कहीं भी बाहर ना निकलने के लिए कहा गया ।

* ग्राम उमरिया खालसा में सर्वे दल से पूछा गया कि गांव में सभी लोगों को आवश्यकता अनुसार किट वितरण की जा रही है
अथवा नहीं । सर्वे दल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही किट का अवलोकन किया गया ।

* ग्राम लेकोडा में आइसोलेशन सेंटर निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव तथा सरपंच को निर्देश दिए गए कि लेकोडा में अगले कुछ दिन और सख्ती की जाए लोगों का मूवमेंट रोका जाए ।

* स्थानीय निवासियों को कोरोना संक्रमण के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिए ।सर्वे दल द्वारा रेंडम सर्वे करवाए जाने के लिए कहा गया।

* यदि कोई मास्क नहीं पहनता है तथा गाइडलाइन का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध जुर्माना तथा एफ आई आर दर्ज करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

* ग्राम मताना में होम क्वॉरेंटाइन मरीजों से उनका हालचाल पूछा तथा उन्हें घर से बाहर कुछ दिनों तक नहीं निकलने के लिए कहा गया ।

* ग्राम हरनावदा में आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया ।सर्वे दल से जानकारी प्राप्त की। अगले चार-पांच दिनों तक विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।

जिला ब्यूरो से विशाल जैन की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *