अखिल भारतीय वैश्य महासंघठन (पंजी.) के आवाहन पर देश के सभी राज्यों में मां गायत्री हवन किया।

उज्जैन _ अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन (पंजी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल के आव्हान पर संगठन की शाखाएं जो उत्तर प्रदेश, राजस्थान,उत्तराखंड, , गुजरात, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, आसाम, उड़ीसा, कर्नाटक इत्यादि राज्यो के पदाधिकारियों ने आज दिनांक 29/05/2021 को प्रातः 11 बजे से मां गायत्री का हवन किया और प्रार्थना की है ईश्वर अब इस धरतीवासियों को माफ करे अब तक बहुत सारे परिवारों से पालन पोषण करने वाले जा चुके है कई मां बाप निसंतान हो चुके है कई बच्चों के सिर से मां बाप की छत्र छाया नही रही। अतः हम सब माफी मांगते है अब बस इस कोरोना नामक बीमारी से सभी को निजात दिला।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल ने बताया कि उपरोक्त हवन का मकसद एक समय पर करने का सामूहिक रूप से ईश्वर से प्रार्थना करने के साथ साथ अपने आस पास के वातावरण में बदलाव भी था उन्होंने अपने संगठन के अभी साथियों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने एक मैसेज से ही इस संकल्प को पूरा करने में उनका साथ दिया। अंकुर मित्तल ने बताया कि अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन दिनांक 1 जून से 7 जून तक सेवा सप्ताह मनायेगा जिसमे संगठन के पदाधिकारी अपनी सुविधा अनुसार गाय को चारा, बेजुबान जानवरों को खाना, भूखे लोगो को खाने की व्यवस्था, मानव सेवा इत्यादि अनेकों कार्य जो भी साधन और समय के अनुरूप उपस्थित हो पाएंगे सेवा के रूप में अपनी सुविधा अनुसार करेगा।
अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की वर्चुअल मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल के नेतृत्व में लगातार चल रही है जिसमे पदाधिकारियों की कुशलक्षेम के साथ साथ आगे की संगठन की रणनीति पर भी विचार चल रहा है साथ कोरोना काल में हम क्या कर रहे है, क्या और कर सकते है पर भी लगातार विचार चल रहा है इसी श्रंकल कल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारीयो की बैठक भी रहेगी।
जिला ब्यूरो उज्जैन से विशाल जैन की रिपोर्ट