सहारनपुर के वार्ड 31 मानकमऊ में एक बड़ा ट्यूबवेल शुरू किया गया है, जिसका उद्घाटन नगर निगम महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने किया। यह ट्यूबवेल 35 हॉर्स पावर क्षमता वाला है और जल निगम द्वारा स्थापित किया गया है। इसकी पहल और परिकल्पना क्षेत्रीय पार्षद समीर अंसारी के निरंतर प्रयासों से संभव हो सकी। समीर अंसारी लंबे समय से वार्ड में जल संकट की समस्या को लेकर काम कर रहे थे। इस ट्यूबवेल के शुरू होने से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पानी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी
इस अवसर पर महापौर की घोषणा:
– आने वाले 6 महीनों में वार्ड 31 का नक्शा बदलेगा
– सड़कें बनेंगी, नालों की सफाई और नालियों के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चलेगा
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़