खबर सहारनपुर के थानों से
थाना देहात कोतवाली,थाना मण्डी,थाना फतेहपुर,थाना चिलकाना,थाना नानौता एवम थाना सदर बाजार प्रभारियों की बडी कार्रवाई
थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने पकडा छेड़छाड़ का फरार आरोपी,पोक्सो एक्ट भी लगाई गई
थाना मण्डी प्रभारी बीनू सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो को 2 मामलों में मिली जबरदस्त कामयाबी,रेप का आरोपी एवम चाकू धारी बदमाश गिरफतार
इंस्पेक्टर बीनू सिंह की पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम कटहरा प्रथम चौकी प्रभारी नरेंद्र सोलंकी ने पकड़ा नाबालिग लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला
इंस्पेक्टर बीनू सिंह के निर्देश पर जारी विवेचना में विशाल एवम गगन के नाम सामने आने पर हो सकती है,इन दोनो युवको की गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर बीनू सिंह के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने पकड़ा चाकू धारी बदमाश,नाजायज चाकू हुआ बरामद,अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला
थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने भी पकड़ा गैंगेस्टर एक्ट का फरार आरोपी
थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने पकड़ी नशा तस्कर महिला,10 ग्राम अवैध स्मेक बरामद,,2 शातिर वारंटी भी चढ़े पुलिस के हत्थे
थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया की पुलिस टीम ने भी माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए पकड़ा शातिर वारंटी
थाना सदर बाजार प्रभारी रोजन्त त्यागी की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफतार
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा के मध्यनजर,शहर से लेकर देहात तक पुलिस की अपराध करने वालों पर धड़ाधड़ कार्रवाई चल रही है।इसी के तहत *थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक बलवीर सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान मिनी बाईपास नयागांव चौराहे से एक ऐसे वांछित अभियुक्त गोरव पुत्र नेपाल सिंह निवासी विक्रांत विहार कालोनी को गिरफतार किया,जिसने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।जिसके विरुद्ध अन्य धाराओं के अलावा पोक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत कार्रवाई की और जेल भेज दिया गया।इसके अलावा थाना मण्डी प्रभारी बीनू सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम कटहरा प्रथम चौकी प्रभारी नरेंद्र सोलंकी ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ आज बेहट बस स्टैंड से एक ऐसे वहशी दरिंदे मोहित कुमार पूरण सिंह निवासी गांव बादलपुर थाना बेहट को गिरफतार किया,जिसने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना कै अंजाम दिया था।इस मामले पर और अधिक सख्ती बरतते हुए इंस्पेक्टर बीनू सिंह के निर्देश पर विवेचनाधिकारी द्वारा निष्पक्ष तोर पर की गई जांच में दो और युवकों विशाल व गगन के नाम सामने आए हैं,इन दोनों की भी बहुत ही जल्द हो सकती है गिरफ्तारी।जबकि इंस्पेक्टर बीनू सिंह की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक उपेन्द्र राणा ने अपनी सहयोगी टीम के साथ चेकिंग के दौरान कमेला कालोनी स्थित हाजी नफीस की अलीशा ट्रेडर्स के पास एक चाकू धारी बदमाश इमरान पुत्र नसीर निवासी एकता कालोनी निकट अख्तरी मस्जिद को एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।पकड़ा गया यह चाकू धारी बदमाश गौहत्या निवारण अधिनियम,गुंडा एक्ट,आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत मामलों में थाना कुतुबशेर,थाना मण्डी एवम थाना जनकपुरी से भी जेल जा चुका है।इसके अतिरिक्त थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान छुटमलपुर कट से गैंगेस्टर एक्ट की धारा 2/3 के मामले मे फरार एक बदमाश अमजद पुत्र जरीफ निवासी ग्राम बढेडी को किया गिरफतार।पकड़ा गया बदमाश अमजद थाना गागलहेडी व नागल से पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।और यही नही थाना गागलहेडी से 2/3 गैंगस्टर एक्ट का वांछित अपराधी भी बताया गया है।जिसे आज फतेहपुर पुलिस ने पकड़ लिया।इसके अलावा थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान धोलाहेडी से दुधगढ की मुख्य सडक स्थित मनीवाला खंडजे से एक नशा तस्कर महिला नफीसा पत्नी फारूख निवासी ग्राम दुधगढ को 10 ग्राम नाजायज स्मेक के साथ किया गिरफतार।जबकि इंस्पेक्टर कपिल देव की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने अपनी सहयोगी टीम के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए 2 शातिर वारंटियों वाजिद पुत्र सईद निवासी ग्राम सीकरी खुर्द एवम टिंकू पुत्र पूरण सिंह निवासी गांव मनोहरपुर को दी गई दबिशो के बाद किया गिरफतार।इसके अलावा थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक लोकेश कुमार एवम प्रवेश शर्मा ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए जालसाजी मामले के एक शातिर वारंटी धर्मेन्द्र पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम फतेहपुर को उसके घर दी गई दबिशो के दौरान किया गिरफतार।जबकि थाना सदर बाजार प्रभारी रोजन्त त्यागी की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र अधाना व रविन्द्र सिंह ने अपनी सहयोगी टीम के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देने वाले एक वहशी दरिंदे शिवम पुत्र सतीश निवासी कमल विहार कालोनी को कमल विहार कालोनी से किया गिरफतार।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़