जनपद जालौन के गोहन थाना क्षेत्रान्तर्गत गाँव कासिमपुर में एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 3 दबंगों एक युवक को पेड़ से बांधकर बहुत ही बेरहमी से पीटा, जैसे ही शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हड़कंप मच गया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी एक्शन मोड में आया। आपको बता दें कि यह घटना 21 अप्रैल देर शाम घटित हुई,जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक सुजीत जब अपने घर लौट रहा था तभी गांव के सुमित कुमार, भूरे और मिठाईलाल तीन व्यक्तियों ने उसे घेर लिया, आरोप है कि तीनों ने सुजीत को रस्सियों से बांधकर डंडों से पिटाई शुरू कर दी और काफी देर पीटा, पुलिस की प्रारंभिक जांच इस घटना को आपसी रंजिश बता रही है, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने गोहन थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल सुजीत को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया,पुलिस ने एक्शन मोड़ में आकर तीनों आरोपियों मिठाईलाल, भूरे और सुमित को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गोहन थाने के प्रभारी निरीक्षक और हल्का प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, इन दोनों अधिकारियों पर मामले में लापरवाही बरतने और उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगा है, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने साफ और कठोर शब्दों में कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और पीड़ित को न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जायेगा और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश