राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
मौके पर पहुंचे विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने अधिकारियों के सामने शराब दुकान करवाया बंद
कटनी: मदन मोहन चौबे वार्ड मुख्य मार्ग में मुड़वारा प्लेटफार्म नंबर 5 के सामने शराब दुकान को बन्द कराने के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन दूसरे दिन भी देखने को मिला महिला बुजुर्ग पुरूष बच्चों सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे,आपको बता दें कि शहरी क्षेत्र में शराब ठेकेदारों के द्वारा लगातार मनमानी पूर्वक जहां-तहां शराब दुकान खोली जा रही है,जिसके कारण कई बार विरोध की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। गुरुवार की शाम एक बार फिर भारी संख्या में एकत्रिक होकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए, और सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे जब देर शाम विजयराघवगढ़ विधायक संजय सतेन्द्र पाठक को जानकारी लगीं तो वो मौके पर पहुंच गए प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया, बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक संजय पाठक ने दुकान बंद करा दी।
प्रदर्शन के दौरान संजय सत्येंद्र पाठक विधायक विजयराघवगढ़, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, एसडीएम श्री मिश्रा थाना रंगनाथ नगर के टी आई नवीन नामदेव, मुकेश पांडे, अनिल श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, राजेंद्र गौतम बबलू, इमरान फरीद, नाज़ू भाई सहित क्षेत्रीय नागरिक एवं महिलाओं बड़ी संख्या की उपस्थिति रही।