लव कुमार पत्रकार इंडियन टीवी न्यूज़
जनपद कासगंज एक गरीब परिवार के साथ जनपद कासगंज की पटियाली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीनपुर के प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान का जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह की अध्यक्षता गांव के बुजुर्ग समाजसेवी सुशील कुमार पांडेय, पूर्व प्रधान सतीश चंद्र मिश्रा, अवकाश प्राप्त उप निरीक्षक शिवनारायण द्विवेदी एवं समाजसेवी शशिकांत द्विवेदी ने की स्वागत समारोह का कुशल संचालन अंकित द्विवेदी ने किया।
इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान ने मंचासीन बुजुर्गों के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील पटियाली के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने मंचासीन अतिथियों का माला पहनकर एवं पटुका पहनकर स्वागत और सम्मान किया। स्वागत समारोह में उपस्थित पत्रकारों प्रतिष्ठित ग्राम वासियों एवं समाजसेवियों ने नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष का फूलों की माला पहनकर अंग वस्त्र तथा तरह-तरह की तस्वीरें देकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद कासगंज के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार चौहान ने नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लिखा अंग वस्त्र देकर डायरी और कलम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की संयोजक एवं पटियाली तहसील के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने भी नवनिर्वाचित अपने लोकप्रिय प्रदेश उपाध्यक्ष को शाल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया सम्मान की श्रृंखला में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष डॉ जयचंद, जिला महामंत्री विपिन कुमार, सौरभ शाक्य ने भी नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान को माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नव प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान ने मंचासीन अतिथियों पत्रकार बंधुओ एवं गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों समाजसेवियों का माला पहनकर स्वागत किया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान ने कहा कि आज हम जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वह सब बुजुर्गों की आशीर्वाद एवं हमारे पत्रकार भाइयों के सहयोग का ही फल है। उन्होंने स्वागत समारोह में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि पहले तो हम कार्यक्रम के संयोजक और उनकी टीम को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हैं जिन्होंने थोड़े समय में ही इतना अच्छा कार्यक्रम करके एक मिसाल कायम कर दी है प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक खेत खलियान की खबरों को एवं ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों की समस्याओं को हम प्राथमिकता से नहीं उठा पा रहे थे अब हम ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों की समस्याओं को जनपद ही नहीं अपितु प्रदेश स्तर पर भी वरीयता से उठाएंगे और उनका समाधान कराएंगे।
उन्होंने कहा कि देश की 80% जनता गांव में निवास करती है जनता की समस्याओं को उठाने का कार्य ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ही कर सकती है प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मैंने हमेशा सभी के साथ मिलकर बिना किसी द्वेष भावना के कार्य किया है और करते रहेंगे। हमारे लिए सभी पत्रकार साथी एक समान है और मैं सभी को समान रूप से मानकर बालेश्वर लाल जी के मिशन को आगे बढ़ाएंगे और उनके सपनों को साकार करेंगे प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे दबे कुचले गरीब तबके के लोगों की समस्याओं को भी हम शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और उनके सुख-दुख में उनके साथ कंधे से कंधा लगाकर चलते रहेंगे।
नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान का स्वागत करने वालों में सर्वश्री अनूप सिंह चौहान जिला अध्यक्ष कासगंज, सर्व श्री अनिल सिंह राठौर कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मंडल अलीगढ़, मोहम्मद अयाज एडवोकेट सचिव ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल अलीगढ़, दिलीप सक्सेना जिला उपाध्यक्ष कासगंज, डॉक्टर जयचंद जिला उपाध्यक्ष कासगंज, केशव उपाध्याय जिला मीडिया प्रभारी कासगंज, सौरभ गुप्ता कार्यकारी मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मंडल अलीगढ़, सौरभ शाक्य तहसील उपाध्यक्ष पटियाली, सतीश चंद्र तहसील सचिव पटियाली, नारायण प्रताप सिंह जिला कोषाध्यक्ष कासगंज, विपिन कुमार जिला महासचिव ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कासगंज, मंतोष, ग्राम बीनपुर के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित अवधेश द्विवेदी, सुशील तिवारी, आकाश तिवारी, रामविलास द्विवेदी, धर्मवीर द्विवेदी, बंटी तिवारी, सोमवीर द्विवेदी, श्याम तिवारी, गिरीश द्विवेदी, राजकुमार द्विवेदी, भरत द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, रानू द्विवेदी, तरुण द्विवेदी सहित दर्जनों पत्रकार एवं प्रतिष्ठित ग्रामवासी, समाजसेवी मौजूद रहे।
अंत में कार्यक्रम के संयोजक एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई पटियाली के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने सभी आगंतुक पत्रकारों समाजसेवियों एवं गांव की प्रतिष्ठित व्यक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।