दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय क़स्बे के पत्ता गोदाम के पास गुरुवार की दोपहर पौने दो बजे बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दंपति और बाइक पर साथ बैठा नाती घायल हो गया।सभी तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया।
बताया जाता है किरामलखन गुप्ता 50 पुत्र गुलाबचंद निवासी म्योरपुर अपनी पत्नी बचिया देवी 45 व 10 वर्षीय नाती हरिओम पुत्र राजेश गुप्ता निवासी तुमिया , बाइक से कचनरवा से म्योरपुर के लिए निकले थे कि दुद्धी जाबर पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया ।इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।तीनों घायलों को मौके पर मौजूद डॉ लालू समेत अन्य राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस से दुद्धी सीएचसी भेजा गया ,जहां इलाज चल रहा है। बोलेरो धक्का मार कर फरार हो गया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह