समाधान दिवस पर 49 मामले आए, 3 मामलों का हुआ निस्तारण
दुद्धी सोनभद्र ।तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से जुड़े 49 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें तीन मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। समाधान दिवस का आयोजन शनिवार सुबह 10 बजे दोपहर 2 बजे तक किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर पड़े जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापरक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से संबंधित अधिकारी करें। इस में अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एसडीएम निखिल यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, तहसीलदार, बीडियो दुद्धी के अलावा अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह