- सुरक्षा व अधिकार के प्रति जागरूक करना ही अभियान का उद्देश्य…सुरेंद्र चौहान
- सीमित दायरे मे करे सोशल मीडिया का उपयोग, रहे जागरूक…सुधीर जोशी
- किसी भी प्रकार दुर्व्यवहार होने पर संबंधित थाने को करे सूचित…थाना प्रभारी… प्रभारी निरीक्षक,(थाना सदर बाजार)
सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था सहारनपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जागरूकता अभियान के कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य देश की हर बेटी को उनकी सुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है क्योंकि जागरुकता के अभाव मे अनेक महिलायें उत्पीड़न का शिकार बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हर लड़की सुरक्षित और शिक्षित हो सके। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने कहा कि छात्राएं अपने अधिकारो व सुरक्षा के प्रति सजग रहे तथा अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार पर हेल्प लाइन या नजदीकी थाने पर सूचना अवश्य दें ताकि अवांछित तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सकें। स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर जोशी ने सोशल मीडिया के लाभ व हानि बताते हुए कहा कि आग जब तक अपनी सीमा मे रहतीं तो ठीक है अन्यथा कंट्रोल से बाहर होने पर सब कुछ जलाकर राख कर देती है। ठीक ऐसा नियम सोशल मीडिया पर भी लागू होता है इसलिए सोशल मीडिया का का उपयोग सीमित दायरे मे करे ताकि नुकसान न उठाना पडे। बाल मनोवैज्ञानिक आंचल बजाज ने छात्राओं के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स व सोशल मीडिया के बारे में विस्तार से चर्चा की महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह ने हैल्पलाइन नंबर 112,1090, 1076, 1098, की जानकारी देकर उनका लाभ लेने का आह्वान किया। महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन समन्वयक नेहा शर्मा ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम मे संरक्षण अधिकारी एकता शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता रीना,महिला कल्याण विभाग के वन स्टाप सेंटर की स्टाफ नर्स शैलजा शर्मा व रविता मैथानी ने अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़