जिला = अशोकनगर (मध्य प्रदेश)
अशोकनगर। जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दोपहर एक बजे से बारिश के साथ बिजली चमकने लगी और छोटे-छोटे ओले भी गिरे। नईसराय थाना क्षेत्र के डुंगासरा गांव में दोपहर दो बजे के करीब एक बड़ी घटना सामने आई। गांव के पास बरगद के पेड़ के नीचे बैठी बकरियों पर आकाशीय बिजली गिरी। इस हादसे में इस हादसे में करीबन 58 बकरियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है कुछ बकरियां घायल भी हुई मिश्रीलाल पाल और गंगा रामपाल की 20-20 बकरियां लखनपाल की 15 बकरी कडॉरीअहिरवार की तीन बकरियां इस हादसे में मारी गई बकरी मालिकों का कहना है कि करीबन 5 से 6 लाख इनकी कीमत है
अशोकनगर, से मोहन जाटव की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़