बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
फतेहगंज पश्चिमी।रविवार आधी रात के बाद नेशनल हाइवे पर पंजाब से नेपाल जा रही निजी यात्री बस के टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जाती है।अचानक ब्रेक लेनें से बस का चालक भी घायल हो गया है।बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार आधी रात के बाद करीब दो बजे थाना देवरनिया के कठररा ढाल निवासी शादाब में अपनी बाइक के द्वारा मीरगंज जा रहा था।कस्बा से निकलने के बाद बाईपास कट को पार करते समय सामने रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी यात्री बस ने टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार सादाब गंभीर घायल हो गया।अचानक तेज ब्रेक लेनें के कारण पटियाला के थाना सुमाना के कुलारा कला निवासी बस चालक गुरुदीप का सिर स्टेरिंग में लगने से घायल हो गया।सूचना पर पहुंचे दरोगा सुरेश पटेल ने बाइक सवार और बस चालक दोनो घायलों को एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेज दिया है।जहां बाइक चालक की हालत नाजुक बताई जाती है।बस पंजाब से नेपाल जा रही थी।पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाना खड़ा करा लिया है।सोमवार दोपहर के समय दूसरी बस में बैठकर यात्री अपने घर चले गए।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली