दिनांक 15.04.25 को वन विभाग खैरोना रेंज सेंवढ़ा जिला दतिया के द्वारा अभियुक्तगण 1- संजू परिहार पुत्र सोबरन परिहार, 2-सत्यनारायण पुत्र सोबरन परिहार, 3- रवि पुत्र सोबरन परिहार, 4- सोबरन परिहार सभी नि. ग्राम बरा बुजुर्ग थाना थरेट के विरुध्द शासकीय कार्य में बाधा, गाली गलौच, मारपीट के संबध में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें अभियुक्तगणों के विरुध्द धारा-132, 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबध्द किया गया था। प्रकरण में विवेचना में आई साक्ष्य के आधार पर धारा-121(1), 121(2) बीएनएस का इजाफा किया गया। एंव अभियुक्तगण को आज दिनांक 13.5.25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सेंवढ़ा पेश किया गया। माननीय न्यायालय के द्वारा अभियुक्तगणों को जेल भेजा गया। उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुध्द पूर्व से भी अपराध दर्ज है।
*दिशा एवं प्रशंसनीय भूमिकाः-*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के द्वारा शासन की अपराध घटित करने वाले अपराधियों के विरुध्द सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। श्रीमान् के उक्त निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी सेंवढ़ा श्री अखिलेशपुरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थरेट उनि. अनफासुल हसन एंव सउनि. कोक सिंह रावत के द्वारा अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव