
बहुचर्चित पटनागढ़ पार्सल बम मामला। मुख्य आरोपी पुंजीलाल आज पटनागढ़ ए डी ज़े कोर्ट में पेश हुआ तथा पुंजीलाल के वकील और सरकारी वकील की ओर से बहस थी। पुंजीलाल के वकील प्रमोद मिश्रा ने इस मामले में पुंजीलाल को निर्दोष बताया है। उन्होंने ने कहा की हालांकि क्राइम ब्रांच ने सही तरीके से जांच नहीं की, जो आज हमने साबित कर दिया है कि पुंजीलाल को इस मामले में फंसाया गया है। अपराध शाखा ने अन्य पहलुओं की उचित जांच नहीं की है। दूसरी ओर, पीड़िता के वकील चित्तरंजन कानूनगो के अनुसार पुंजीलाल के वकील की दलीलों का जवाब कल दाखिल किया जाएगा। पुंजीलाल के वकील ने अदालत में लगभग चार घंटे तक उनके मामले पर बहस की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटनागढ़ पार्सल बम विस्फोट की घटना 23 फरवरी, 2018 को हुई थी। विस्फोट में नवविवाहित सौम्यशेखर साहू और उनकी दादी जेमामणि साहू की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रोफेसर पुंजीलाल भैंसा के कॉलेज अध्यक्षा संजूक्ता साहू के घर पार्सल बम भेजा था। संजूक्ता के बेटे सौम्यशेखर साहू की शादी 17 फरवरी 2018 को हुई थी। पुंजीलाल ने शादी के तोहफे में एक उपहार दिया था। 23 तारीख को उपहार खोलते समय पार्सल में विस्फोट हो गया। विस्फोट में सौम्य शेखर और उनकी दादी की मौत हो गई। उनकी नवविवाहिता पत्नी रीमा साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने 25 अप्रैल 2018 को पुंजीलाल मेहेर को गिरफ्तार किया था। तब से पुंजीलाल बलांगीर जिला मे बिचारधीन कैदी हैl
ओडिशा टीटीला गढ़ सि संतोष कुमार पटनायक इंडियन tv news