मुज़फ्फरनगर : बिजली कनेक्शन कटने से नाराज़ युवक ने बिजली घर में लगाई फांसी, कर्मचारियों ने बचाई जान।
मुज़फ्फरनगर के पुरकाज़ी क्षेत्र स्थित तुगलक कम्हेड़ा बिजली घर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने नाराज़ होकर बिजली घर परिसर में फांसी लगाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार युवक अपने घर का विद्युत कनेक्शन काटे जाने से क्षुब्ध था।
बताया जा रहा है कि युवक के घर का बिजली कनेक्शन ₹50,000 के बकाया बिल के चलते विद्युत विभाग द्वारा दो दिन पहले काटा गया था। इसी को लेकर युवक ने आक्रोश में आकर बिजली घर पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास किया।
हालांकि मौके पर मौजूद सतर्क विद्युत कर्मचारियों ने समय रहते युवक को फांसी के फंदे से उतार लिया, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर #वायरल हो रहा है, जिसे करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़