महेंद्र पाण्डेय
मालथोन नगर परिषद बरोदिया कला के वार्ड क्रमांक 12 बिरसा मुंडा वार्ड में नल जल योजना के अंतर्गत जल जीवन मिशन के हाल बेहाल हैं ठेकेदार द्वारा वार्ड में जगह-जगह आधा अधूरा काम किया गया है और छोड़ दिया है कहीं काम हुआ है कहीं नहीं हुआ है और कांक्रीट सड़क पर ही छोड़ दिया जिससे लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है हालत यह है कि सड़कों को खोदकर कर पाइपलाइन डालने के नाम पर सीसी सड़कों को खोदकर तहस-नहस करके छोड़ दिया है गर्मी का दौर चल रहा है पेयजल संकट मंडरा रहा है जल जीवन मिशन का कार्य कछुआ की गति से चल रहा है वार्ड में आधा अधूरा काम हुआ है खुदी सड़कों की वजह से लोग गिर रहे हैं सिर्फ कागजों की प्रगति चल रही है हर घर जल पहुंचाने की योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है ठेकेदार का मनमाने ढंग से काम चल रहा है जगह-जगह सड़कों की हालत खराब करके छोड़ दिया गया है आधा अधूरा काम किया जाता है फिर छोड़ दिया जाता है कई दिनों से यही चल रहा है और ग्रामीण परेशान है आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हर जगह नल जल योजना आधा अधूरा पड़ी हुई है नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कई करोड़ों की योजना से हर घर नल टोटी से जल पहचाने कि केंद्र सरकार की योजना प्रशासन के महत्वाकांक्षी योजना प्रशासन के नुमाइंदो और ठेकेदारों की मिली भगत से बंदरबाट की भेंट चढ़ रही है