राजकुमार 15मई
भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन 18 मई 2025, दिन – रविवार को अहलूवालिया धर्मशाला नारायणगढ़ से शुरू किया जाएगा-संजय धीमान
नारायणगढ़, 15 मई।भारतीय योग संस्थान, नारायणगढ़ द्वारा भारतीय सेना के शौर्य और सिंदूर ऑप्रेशन में मिली भारी सफलता को समर्पित साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय योग संस्थान के जॉन प्रधान संजय धीमान ने बताया कि यह यात्रा 18 मई 2025, रविवार को सुबह 5.30 बजे आयोजित की जाएगी। तिरंगा यात्रा की शुरुआत अहलूवालिया धर्मशाला, नारायणगढ़ से शुरू होगी, जो पवित्र तीर्थ स्थल यमकेश्वर और प्राचीन शिव मंदिर, दूधली तक जाएगी और फिर वहीं से वापिस अहलूवालिया धर्मशाला पहुंचेगी।
यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सेना के शोर्य से अवगत कराने का अवसर भी प्रदान करता है। इस तिरंगा यात्रा के संयोजक अजीत त्यागी और पंडित रमाशंकर रहेंगे।
उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया हैं कि इस गौरवपूर्ण तिरंगा साइकिल यात्रा में भाग लें और अपने बच्चों को भी साथ लाकर उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने का यह अनूठा अवसर प्रदान करें।