नानौता के ग्राम भाब्सी में जंगल में मिला महिला का शव..
नानौता थाना अंतर्गत ग्राम भाब्सी में बीती रात महिला अनीता 22 वर्षीय की उसके पति विशाल पुत्र पाल्लू निवासी ग्राम भाब्सी द्वारा हत्या का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है,बताया जाता है कि सोमवार की शाम पहले किसी अज्ञात फोन पर महिला के साथ मार पीट की सूचना थाना नानौता पुलिस को दी गई, जिस पर थाना नानौता प्रभारी धमेन्द्र कुमार द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया और पुलिस गाँव में पूछताछ करने पहुंची तो कुछ हाथ नही लगा,काफी मसक्कत के बाद रात्रि में जंगल के बीच एक प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव मिला तो पुलिस दंग रह गई, पुलिस द्वारा महिला के शव को कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,वहीं इस सम्बन्ध में अनीता के पति व ससुरालवाले घर से फरार है,उनके फरार होने के कारण हर कोई उन्ही को आरोपी मान रहा है,ग्रामीण वासियों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अनीता मुज़फ्फरनगर जनपद की ही रहने वाली है,और विशाल व अनीता मुज़फ्फरनगर में किसी फेक्ट्री में मजदूरी किया करते थे उसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने लगभग एक साल पहले भागकर अपनी मर्जी से शादी कर ली थी,बीती रात दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई होगी जिससे विशाल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी,पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अनीता के परिजनों को सूचना दे दी गई है,अभी तक उनके द्वारा कोई तहरीर नही दी गई और समाचार लिखे जाने तक और भी थाना नानौता नही पहुंचा जैसे ही कोई शिकायती पत्र दिया जायेगा पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही तेज़ी के साथ की जाएगी हाल फ़िलहाल मर्तक का पति विशाल व ससुराल वाले फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़