नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
इचाक मे ड्रग्स और जुआ पर प्रतिबन्ध नहीं होने पर संपूर्ण इचाक होगा बंद
इचाक को ड्रग्स और जुआ पर संपुर्ण प्रतिबन्ध ही मेरा मकसद – गौतम
हजारीबाग/इचाक: थाना क्षेत्र मे नशाखोरी और जुआ का आलम से पुरा जनता त्रस्त है. जगह जगह भी इन पर प्रतिबन्ध लगाने को लेकर बैठक आयोजित किया जा रहा. 26 ड्रग्स पेडलर पर केस दर्ज होने के बावजुद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा. इचाक मे बरियठ, कुरहा, अलोंजा, मंगुरा, करियातपुर, चपरख हदारी, परासी, बरकाखुर्द,बरकाकला दरिया, रतनपुर, जोगीडीह, जमुआरी, दाँगी, डुमरौन, मनाई, कनोदी मे ड्रग्स और जुआ का धंधा जोरो पर चल रहा. इचाकमोर से लेकर इचाक बाजार तक 15 से 20 जगह ड्रग्स और जुआ का अड्डा चल रहा, यहाँ पर हज़ारीबाग से लेकर बरही तक युवक लोग ड्रग्स खरीदने आते है. जबकि खुटरा से लेकर डाढा नदी के पुल तक 7 से आठ जगह अड्डा बना रहता. आखिर प्रत्येक माह दो से तीन करोड़ का कारोबार किसके संरक्षण मे चल रहा इस पर यह भी एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा होता है. अगर इचाक प्रशासन जुआ और नशा पर पुर्ण रूप से प्रतिबन्ध नहीं लगाते है तो इचाक की जनता इसके खिलाफ सम्पुर्ण बंद करने का आह्वान करेंगी.गौतम कुमार ने कहा की संपुर्ण इचाक बंद होने के स्थान इचाक बाजार, करियातपुर, दरिया, डुमरौन, देवकुली, चिन्हित किया गया. इसके लिए जल्द ही एक सर्वदलिए बैठक आयोजित किया जायेगा.