आकाशीय बिजली गिरने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत
दुद्धी सोनभद्र।हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी गांव के टोला कोड़री में बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छह वर्षीय मुनिया पुत्री बृजमोहन खरवार ,घर के बाहर खेल रही थी कि तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई, इस दौरान छह वर्षीय मुनिया आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मासूम बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह