आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत
दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे तेज गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 26 वर्षीय संध्या पटेल पत्नी संजय पटेल निवासी बीडर वार्ड 15 गंभीर रूप से झुलस गई थी।जिसके बाद महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद महिला को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 2 बजे से ढाई बजे के बीच महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को सूचना पर पहुँचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह