खबर सहारनपुर से
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते
एसएसपी रोहित सिंह सजवान एवम एसपी देहात सागर जैन के कड़े निर्देशो के चलते अपराध करने वालों पर पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई
थाना बड़गांव पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई से बदमाशों में मचा हड़कंप, क्षेत्र छोड़कर भाग रहे हैं,अपराध करने वाले
थाना बड़गांव प्रभारी विनय शर्मा व उनकी पुलिस टीम का एक बार फिर हुआ बाईक सवार बदमाश से आमना सामना,1 घायल/गिरफ्तार,दूसरा फरार
पुलिस मुठभेड़ मे ईंट भट्टे के मुनीम से लूट करने वाला 1 एक और शातिर लूटेरा घायल/गिरफ्तार,कब्जे से लूटे गये 16 हजार रुपये नकद,1 देशी तमंचा,2 जिंदा/1 खोखा कारतूस एवम 1 मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस UP-11BS 7836 बरामद।
बदमाशों पर बड़गांव थाना प्रभारी विनय शर्मा की लगातार कार्रवाई से अपराध करने वालों में मचा हड़कंप।बदमाश क्षेत्र छोड़कर भाग रहे हैं।आपको बता दे,कि कल देर शाम भी बड़गांव पुलिस ने बाईक से भागते एक लूटेरे के पैर में गोली मारते हुए गिरफ्तार किया।जबकि इसका साथी जंगल का लाभ उठाते हुए,हुआ फरार,जिसकी तलाश में पुलिस की काम्बिंग लगातार जारी रही।घायल/गिरफ्तार बदमाश के कब्जे मौके से ईंट भट्टे के मुनीम से लूटी हुई नकदी,अवैध असलहा एवम लूट की घटना में प्रयुक्त बाईक बरामद की गई। पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार बदमाश को अस्पताल में भर्ती किया गया।बता दें,कि कल भी दो लूटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किए थे,जिनसे लूटी हुई लाखों की नकदी,अवैध असलहा एवम लूट की घटना में प्रयुक्त बाईक बरामद की थी।आपको बता दें,कि देर शाम थाना बडगांव प्रभारी विनय शर्मा मय दल बल के साथ ग्राम बडौली व सर्विस रोड के मध्य नहर पटरी पर चैकिंग कर रहे थे,कि अचानक तभी बाईक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए,जिनको टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का भी ईशारा किया गया,तो बाइक सवार बदमाशो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी तथा मोटर साईकिल वही छोडकर जंगल और भागने लगे,पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बायें पैर में गोली लग जाने के कारण बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार बदमाश की पहचान आदेश पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम इरशादपुर माजरा थानाभवन जनपद शामली के रूप में हुई एवम दूसरा बदमाश अन्धेरे व घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।जिसकी तलाश हेतु कॉम्बिंग जारी रही।घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया।घायल/गिरफ्तार बदमाश धारा 309(4) बीएनएस का वांछित अभियुक्त है।गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से लूटे गये 16 हजार रुपये नकद,1 देशी तमंचा,2 जिंदा/1 खोखा कारतूस एवम लूट की घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साईकिल जिसका नम्बर UP-11BS 7836) बरामद हुई।आपको बता दे,कि कल भी दो लूटेरों को बड़गांव पुलिस ने लूट की रकम, अवैध असहले एवम लूट की घटना में प्रयुक्त बाईक के साथ गिरफ्तार किया था।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़