मोहाली
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तलाशी और जांच कार्रवाई गुरुवार को समाप्त हो गई।
कार्रवाई के दौरान ED की टीम ने 30 से ज्यादा बैगों में दस्तावेज और स्कैन किए गए रिकॉर्ड की हार्ड डिस्क अपने कब्जे में ली और उन्हें साथ लेकर रवाना हुई। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेजी सामग्री एकत्र की गई है, जिसके आधार पर ED अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।
ED की टीम के कार्यालय से बाहर निकलने के दौरान GMADA के बाहर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और ED के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने ED अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करते हुए चंडीगढ़ बॉर्डर तक एस्कॉर्ट किया।
ED की कार्रवाई के दौरान GMADA के किसी अधिकारी को हिरासत में नहीं लिया गया। कार्रवाई समाप्त होने के बाद GMADA के वरिष्ठ अधिकारी, जिसमें हाउसिंग सचिव विकास गर्ग भी शामिल हैं, अपने कार्यालय में वापस काम पर लौट आए।
जब्त किए गए दस्तावेजों और हार्ड डिस्क की जांच के आधार पर आने वाले दिनों में GMADA के अधिकारियों को ED द्वारा पूछताछ के लिए समन किया जा सकता है।
Munish Gupta State crime Reporter
Punjab