विश्वविद्यालय में जलभराव से कुलपति आवास हुआ जलमग्न…
सहारनपुर – बारिश से मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय कुलपति आवास के चारो तरफ भरा पानी
पुंवारका में रात से जारी बारिश में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय परिसर में जल भराव हो गया। लगातार हो रही बारिश से कुलपति और कुल सचिव आवास के चारों तरफ करीब एक फुट तक पानी भर गया। जलभराव से कुलपति वाई विमला व कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार आधी रात से मौसम ने करवट बदली तथा हवा के साथ बारिश शुरु हो गई जो कि रविवार दोपहर तक जारी रही। सीजन की पहली बारिश ने ही विश्वविद्यालय में हुए विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। इतना पानी जमा होने से नवनिर्मित बिल्डिंग व सड़कों को नुकसान पहुंचने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
गत वर्ष भी बरसात में भी इसी जगह पर जल भराव हुआ था लेकिन एक साल बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। बरसात के मौसम में आगे बारिश और अधिक होगी और जलभराव से नवनिर्मित भवनों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। सीजन की पहली बारिश ने विश्वविद्यालय में जल निकासी की व्यवस्था की पोल भी खोल कर रख दी है। रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़