सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र।जिला सेवायोजन अधिकारी सोनभद्र ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 28 मई,2025 को प्रातः 10.00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 16 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें सी०पी०पी०एल०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, सूद ऑटोमोबाईल्स, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, नवर्ण भारत प्रा० लि०, नोएडा, वोन इण्डिया सर्विसेज प्रा० लि०, नोएडा, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, डीसेट्स, फरीदाबाद, शिव शक्ति एग्रीटेक लि० वाराणसी, एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी, मीडलैण्ड माइक्रोफीन, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, वज्ज एल०ई०डी० सोल्यूशन्स प्रा०लि०, राबर्ट्सगंज, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा०लि०, मधुपुर, सोनभद्र, विश्वनाथ इण्टरप्राईजेज राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, नेशनल सेक्योरिटी सर्विसेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, स्वास्तिक इण्टरप्राईजेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, अर्ष इण्टरप्राईजेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं श्रीराम फाईनेन्स, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है, इस हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा