ग्वालियर दिनांक 26 मई 2025- निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई तथा अतिक्रमण कर्ताओं को चेतावनी दी कि वह पुन अतिक्रमण न करें।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चौहान एवं मदाखलत अधिकारी श्री केशव सिंह चौहान के निर्देशन में पूर्व विधानसभा अंतर्गत गोविंदपुरी चौराहा से कलेक्ट्रेट तिराहा तक यातायात में अवरुद्ध हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाया एवं दुकानों के बाहर रखा सामान अन्दर कराया गया और स्टैंड बोर्ड आदि सामान जप्त करने की कार्यवाही की गई इसके साथ ही सख्त हिदायत दी गई के उक्त स्थल पर हाथ ठेला एवं दुकानों के बाहर सामान रख कर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जावे अन्यथा मदाखलत विभाग द्वारा सामान जब्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही बाल भवन स्थित मुख्य मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले वालों को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई साथ ही हाथ ठेला संचालको को सख्त हिदायत दी गई के उक्त स्थल पर ठेला आदि लगा कर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जावे अन्यथा मदाखलत विभाग द्वारा सामान जप्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्यवाही मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव एवं मदाखलत अमले द्वारा की गई।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव