ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पूरी रात जश्न लेकिन कंडीशन लागू,न्यू ईयर पार्टी में चार लार्ज पैक से ज्यादा सर्व नहीं करेंगे

```

पूरी रात जश्न लेकिन कंडीशन लागू,न्यू ईयर पार्टी में चार लार्ज पैक से ज्यादा सर्व नहीं करेंगे मुंबई के होटल ~ :- 31 दिसंबर की रात फुल नाइट पार्टी के दौरान किसी भी प्रकार का खलल रोकने का प्लान होटल असोसिएशन ने तैयार कर लिया है। जश्न के दौरान लोगों के पैर लड़खड़ाने से पहले असोसिएशन ने ग्राहकों को अलर्ट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए होटल असोसिएशन ने ग्राहकों को चार लार्ज पैक देने के बाद ग्राहकों को शराब नहीं पीने की अपील करने का फैसला लिया है, जिससे शराब के नशे में पार्टी के दौरान या पार्टी से घर लौटे वक्त ग्राहकों से कोई गलती न हो जाए।होटल एंड रेस्टॉरेंट असोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया ( एचआरएडब्ल्यूआई ) के सचिव प्रदीप शेट्टी के मुताबिक, 31 दिसंबर की पार्टी के संदर्भ में लिए गए फैसले की जानकारी सभी सदस्यों को दे दी गई है। ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी निर्णय लिए गए हैं। चार पैक पीने के बाद ग्राहकों के टल्ली होने पर होटल मालिकों को ग्राहकों को सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा गया है।नए साल का स्वागत करने के लिए मुंबई के कई होटलों में बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस साल कम उम्र के ग्राहकों को शराब परोसने और होटल से बाहर निकलने के बाद ग्राहक द्वारा एक्सिडेंट करने का मामला सामने आने के बाद असोसिएशन अधिक सतर्क हो गया है। शेट्टी के अनुसार, पार्टी के लिए बार टेंडर को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। अप्रिय घटना को रोकने के लिए ग्राहकों की आईडी कार्ड की जांच करने के लिए सदस्यों को कहा गया है। विशेषकर के युवाओं के आईडी कार्ड जरूर देने को कहा गया है।एचआरएडब्ल्यूआई के पूर्व अध्यक्ष कमलेश बरोट के अनुसार, पार्टी के दौरान ग्राहकों को शराब परोसने के साथ ही उन पर नजर भी रखी जाएगी। ग्राहकों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए होटल की तरफ से गाड़ी मालिकों को किराये पर ड्राइव उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, जिन ग्राहकों के पास गाड़ी नहीं है उन्हें ओला-उबर बुक कर घर भेजा जाएगा। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए होटल परिसर में डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव के पोस्टर लगाए गए हैं। सरकार ने 31 दिसंबर की रात होटल और रेस्टॉरेंट को सुबह 5 बजे तक खुले रखने की अनुमति दी है।कुछ महीने पहले पुणे में एक होटल में तय उम्र की सीमा से कम आयु के युवा को शराब परोसने का मामला सामने आया था। शराब के नशे में तेज रफ्तार से कार चलाते हुए युवा ने दो लोगों को टक्कर मार दी थी। नामी परिवार से होने और परिवार द्वारा कार चालक को बचाने के प्रयास के कारण यह केस पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। 31 दिसंबर की रात बहुत से लोग शराब पीकर जश्न मनाते हैं। इस वजह से असोसिएशन शराब परोसते वक्त आयु की जांच करने के लिए आई कार्ड चेक करने और शराब पी चुके लोगों के लिए किराए का ड्राइवर मुहैया कराने की योजना बनाई है।आशुतोष मिश्रा इंडियन टीवी न्यूज़ मुंबई~

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *