साखन खुर्द के निकट बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित चार घायल
तल्हेडी बुजुर्ग बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलो को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से महिला और उसके पति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
साखन खुर्द गांव निवासी 35 वर्षीय संजू अपनी 32 वर्षीय पत्नी अन्नू को बाइक पर सवार होकर किसी काम से देवबंद गया था। देर शाम वापस लौटते समय जब वह हाईवे स्थित साखन और तल्हेड़ी के बीच पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इसमें संजू, अन्नू व दूसरी बाइक पर सवार जनपद बागपत के थाना छपरौली के ककौर गांव निवासी 25 वर्षीय शिवम, जनपद शामली के झाल गांव निवासी 21 वर्षीय अखिल, जनपद बिजनौर के थाना नागल सोती निवासी 27 वर्षीय विश्वास घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दूसरे बाइक पर सवार तीन लोग शुक्रताल आश्रम में रहते हैं। जो बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़