दतिया 03 जून 2025/ जिला प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त कलेक्टर श्री संदीप माकिन की विदाई कार्यक्रम का आयोजन होटल रतन रॉयल में विगत दिवस किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त कलेक्टर संदीप माकिन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रबाल के रूप में अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, अतिरिक्त अपर कलेक्टर नीरज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त श्री माकिन के साथ कार्य करने के दौरान जो अनुभव थे वह साझा किये कि किस प्रकार से सहज रूप में ही माकिन के द्वारा समस्याओं का समाधान करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाता था। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कलेक्टर ने कहा कि मैंने हमेशा हर कर्मचारी को सहयोगी ही माना, टीमवर्क समझ कर ही काम किया किसी को भी छोटा या बड़ा नहीं समझा और इसीलिए मैं सफल रहा।
कार्यक्रम में एसडीएम दतिया संतोष तिवारी, डिप्टी कलेक्टर भरत कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती भूमिजा सक्सेना, एसडीएम सेंवढ़ा अशोक अवस्थी, एसडीएम भाण्डेर सोनाली राजपूत, महिला बाल विकास अधिकारी अरविंद उपाध्याय, होमगार्ड कमांडेंट जितेंद्र त्रिपाठी, नायब तहसीलदार शिल्पा सिंह, नायब तहसीलदार पूजा यादव, नायब तहसीलदार पूजा माबई , नायब तहसीलदार मनोज दिवाकर, नायब तहसीलदार राजेश कुमार कुशवाहा, नायब तहसीलदार शिव सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा, जिला खनिज अधिकारी रमेश पटेल, बी एल मित्तल ,एवं विक्रम दांगी पीआरओ आफिस दतिया, आदिम जाति कल्याण विभाग गिरजा साहू, मत्स्य विभाग राजेश पाठक आदि अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से भगवान श्रीराम का दरबार सेवानिवृत्त कलेक्टर संदीप माकिन को भेंट किया गया। इस अवसर पर श्री माकिन सपत्नी अपनी एवं दोनों बेटियों के साथ सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संयुक्त कलेक्टर दतिया ऋषि कुमार सिंघई ने किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन रवि भूषण खरे ने किया।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव